राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के मंडफिया स्थित प्रसिद्ध श्री सांवलिया जी मंदिर में इस वर्ष चढ़ावे ने सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। साल 2025-26 में मंदिर को करीब 337 करोड़ रुपये का दान मिला है, जो पिछले 34 वर्षों में सबसे ज्यादा है। खास बात ये है कि बीते चार दशकों में चढ़ावे में कभी गिरावट दर्ज नहीं की गई, हर साल ये आंकड़ा बढ़ता ही गया है। मंडफिया स्थित श्री सांवलिया जी मंदिर को लेकर भक्तों में गहरी आस्था है।