अलवर जिले की सीमा से लगे अजबगढ़ क्षेत्र के रामजी का ग्वाडा गांव में एक ऐसी घटना सामने आई, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया। 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला चमेली देवी को परिजनों ने मृत मान लिया था। घर में मातम पसरा हुआ था, रिश्तेदारों को सूचना दी जा चुकी थी और सुबह अंतिम संस्कार की तैयारियां भी शुरू हो गई थीं। लेकिन अंतिम दर्शन से ठीक पहले महिला के शरीर में हलचल होने लगी, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग हैरान रह गए।