फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nagaur News: नशे के सौदागर अंकु बन्ना का आलीशान मकान सीज, पुलिस ने NDPS एक्ट के तहत की सख्त कार्रवाई

Thu, 02 Apr 2026 09:08 PM IST
नागौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

नशा मुक्त नागौर अभियान के तहत ऑपरेशन संकल्प में जिला पुलिस अधीक्षक रोशन मीना के सख्त निर्देशन में नागौर पुलिस ने एक बार फिर नशे के तस्करों पर वज्रप्रहार किया है। थाना सदर नागौर की पुलिस टीम ने आरोपी अंकित सिंह उर्फ अंकु बन्ना द्वारा नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी से कमाए काले धन से ग्राम गोगेलाव में बनवाए जा रहे आलीशान मकान को धारा 68 एफ एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत सीज कर लिया।

यह कार्रवाई तब हुई जब थानाधिकारी सदर नागौर द्वारा जारी फिजिंग आदेश को दिल्ली स्थित सक्षम प्राधिकारी ने पूरी तरह कन्फर्म कर दिया। आरोपी अंकित सिंह उर्फ अंकु बन्ना अपनी असली पहचान छिपाकर नशे का कारोबार चला रहा था। नशा बेचकर प्राप्त अवैध आय से वह ग्राम गोगेलाव में शानदार मकान तैयार करवा रहा था, ताकि समाज की नजरों से बच सके। लेकिन नागौर पुलिस की सतर्क टीम ने इस साजिश को भेद लिया और कड़ी कार्रवाई करते हुए मकान पर बुलडोजर चलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी।

सूत्रों के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध सवाई माधोपुर जिले के थाना बौंली में पहले से ही एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज है। वह नशे की तस्करी कर समाज को नुकसान पहुंचाने वालों में शामिल है। पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि नशा बेचकर समाज को खोखला करने वाले किसी भी अपराधी की अवैध संपत्ति अब सुरक्षित नहीं रहेगी।

पढ़ें- सिलिकोसिस जाली प्रमाण पत्र घोटाला: एक और सरकारी डॉक्टर गिरफ्तार, 12.39 करोड़ की जालसाजी में अब तक चार पकड़े

नागौर पुलिस का सख्त रुख
एसपी रोशन मीना के नेतृत्व में चल रहे ऑपरेशन संकल्प के तहत नशा तस्करों पर नजर रखी जा रही है। उनकी कमाई से बनी हर संपत्ति पर लगातार प्रहार जारी रहेगा। थाना सदर नागौर की टीम की इस शानदार कार्यवाही की जिला स्तर पर सराहना हो रही है।

पुलिस का कहना है कि आगे भी ऐसे तस्करों की अवैध कमाई पर बिना किसी समझौते के कार्रवाई की जाएगी। समाज के हर वर्ग से अपील की जा रही है कि नशा तस्करों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें