फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nagaur News: राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत की बैठक, पहलगाम हमले में जान गंवाने वालों को दी श्रद्धांजलि

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Updated Sun, 27 Apr 2025 10:25 PM IST

राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत, नागौर ब्लॉक की बैठक नागौर नगर परिषद के नहेरू पार्क में आयोजित हुई गई। इस बैठक में शिक्षक समुदाय से जुड़े मुद्दे पर विचार विमर्श किया गया। बैठक को  जिला अध्यक्ष अर्जुन राम लोमरोड ने संबोधित किया। बैठक में जिला अध्यक्ष अर्जुन राम लोमरोड ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी, जिसमें 26 मई को अजमेर मंडल से वाहन रैली और 27 मई को जयपुर के लिए पैदल कूच का आह्वान किया गया। दो जून को राजधानी जयपुर में चारों दिशाओं से सभी संभागों से शिक्षक प्रवेश करेंगे। वहीं, बैठक में कर्मचारियों से वहां संघ के आवाहन पर आयोजित कार्यक्रमों में भी भाग संघ की सक्रियता से भाग लेने का प्रस्ताव भी पारित किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी सीबीईओ से वार्ता का प्रस्ताव पारित किया गया उप शाखा की आयोजित बैठक में भाग लिया।

पहलगाम हमले में शहीदों को दी श्रद्धांजलि
बैठक के बाद हाल ही में जम्मू कश्मीर में हुए आतंकी हमले में मारे गए पर्यटकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई, और कहा कि सती संपूर्ण देश के लिए अत्यंत पीड़ा दायक है इसके बाद शिक्षक समुदाय भी इस दुख की घड़ी में परिवारजनों के साथ खड़ा है

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें