फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nagaur News: नागौर-जोधपुर नेशनल हाईवे पर बड़ा हादसा, घरेलू गैस सिलेंडर से भरी पिकअप पलटी, 4 घायल

Sat, 07 Feb 2026 05:14 PM IST
नागौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर

नागौर जिले के सदर थाना क्षेत्र में शनिवार को नागौर–जोधपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां नागौर से खींवसर की ओर जा रही घरेलू गैस सिलेंडर से भरी पिकअप गाड़ी अचानक सड़क पर आ गई गाय के कारण अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से एक महिला को जोधपुर रेफर किया गया है।

CCTV में कैद हुई पूरी घटना
हादसा बस स्टैंड पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। फुटेज में देखा जा सकता है कि तेज गति से आ रही पिकअप के सामने अचानक गाय आने से चालक नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी पलट गई। पिकअप में भरे गैस सिलेंडर सड़क किनारे खड़े राहगीरों से टकराए, जिससे बस के इंतजार में खड़े लोग घायल हो गए।

ग्रामीणों की तत्परता से बची जान
प्रत्यक्षदर्शी मुकेश जाजड़ा ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को नागौर के पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। वहीं, इस पूरे मामले को लेकर सदर थानाधिकारी सुरेश कुमार कसवा ने बताया की गाड़ी के पलटने से हादसे में चार लोग घायल हुए हैं।

घायलों की हुई पहचान
घायलों की पहचान नरसीराम उम्र 25 वर्ष,निवासी झाड़ेली, विकी उम्र 25 वर्ष, निवासी गोगलाव, रघुनाथ राम उम्र 55 वर्ष निवासी खरनाल और परमा देवी के रूप में हुई है।  घायलों में परमा देवी की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें जोधपुर रेफर किया गया है, जबकि् अन्य तीन का इलाज नागौर में जारी है।

ये भी पढ़ें: गलता तीर्थ की संपत्ति घोषित हुआ श्रीखेड़ापति हनुमानजी का मंदिर, 26 साल पुराने केस में कोर्ट का फैसला

बड़ी दुर्घटना टली
राहत की बात यह रही कि हादसे के वक्त पिकअप में भरे सिलेंडरों में कोई विस्फोट नहीं हुआ, अन्यथा हादसा और भी गंभीर हो सकता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई करने की बात कर रही है।  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें