फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kotputli-Behror: टायर फटने से स्लीपर बस पलटी, 20 से ज्यादा यात्री घायल; घंटों तक दिल्ली-जयपुर मार्ग रहा जाम

Sat, 14 Mar 2026 10:30 PM IST
कोटपुतली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के पावटा कस्बे में शनिवार शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। दिल्ली-जयपुर मार्ग पर स्थित चूना फैक्टरी के पास सवारियों से भरी एक स्लीपर बस अचानक टायर फटने से अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में करीब दो दर्जन यात्री घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।

जानकारी के अनुसार, स्लीपर बस दिल्ली से जयपुर की ओर जा रही थी। पावटा कस्बे में चूना फैक्टरी के पास पहुंचते ही बस का अचानक टायर फट गया। टायर फटते ही बस चालक नियंत्रण खो बैठा और बस सड़क किनारे पेड़ व बैरियर तोड़ते हुए दूसरी लेन की ओर जा गिरी। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया और कई यात्री सीटों से गिरकर घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही प्रागपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से पावटा के उपजिला अस्पताल पहुंचाया। हादसे में करीब 12 यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि अन्य कई यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं।

पढ़ें- Rajasthan: अजमेर में हाईवे पर सिलिंडरों से भरा ट्रक पलटा, सड़क पर बिखरे करीब 150 गैस सिलेंडर; बड़ा हादसा टला

हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर एक दमकल वाहन, चार क्रेन और छह एम्बुलेंस पहुंची। क्षतिग्रस्त बस को हटाने और राहत कार्य के दौरान दिल्ली-जयपुर मार्ग पर करीब दो घंटे तक लंबा जाम लगा रहा, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर राहत व बचाव कार्य चलाकर स्थिति को नियंत्रित किया। बाद में क्रेन की मदद से बस को सड़क से हटवाया गया, जिसके बाद यातायात को धीरे-धीरे सुचारू कराया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें