फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota News: महाकाल के दर्शन कर वापस लौट रहे कार सवार लोग कंटेनर के नीचे दबे, दो की मौत; हाहाकार

Wed, 24 Dec 2025 04:04 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

राजस्थान के कोटा जिले में दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेस-वे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कंटेनर एक कार के ऊपर पलट गया, जिससे कार में सवार दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा चेचट थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे पर टोल प्लाजा के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, कार में कुल पांच लोग सवार थे, जो उत्तराखंड और नोएडा के निवासी बताए जा रहे हैं। सभी लोग मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन कर दिल्ली लौट रहे थे। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों मृत महिलाओं के शवों को मोर्चरी में रखवाया। वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। चेचट थाना अधिकारी सुरेंद्र कुमार गोदारा ने बताया कि कार दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेस-वे से गुजर रही थी। टोल प्लाजा के कारण कार की रफ्तार धीमी थी। इसी दौरान पीछे से आ रहा तेज रफ्तार कंटेनर कार को बचाने के प्रयास में अचानक कट मार गया, जिससे वह अनियंत्रित हो गया और कार के पीछे के हिस्से पर पलट गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के बाद कार में सवार तीन पुरुष किसी तरह बाहर निकल आए, लेकिन पीछे की सीट पर बैठी दो महिलाएं कार के भीतर फंस गईं और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पढे़ं: सीवान में पार्टी नेताओं को झूठे मुकदमों में फंसाने की साजिश, भाकपा (माले) का आरोप कार चालक अर्जुन सिंह ने बताया कि वे लोग सोमवार को दिल्ली से उज्जैन महाकाल दर्शन के लिए रवाना हुए थे और दर्शन के बाद मंगलवार सुबह दिल्ली लौट रहे थे। टोल नाका के पास कार की गति लगभग 30 किलोमीटर प्रति घंटे थी। तभी पीछे से आ रहा कंटेनर अचानक असंतुलित होकर कार के पिछले हिस्से पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने महिलाओं को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें