फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota News: मंगलवार को कक्षा 1 से 8वीं तक के बच्चों का अवकाश घोषित, शीतलहर को देखते हुए कलेक्टर ने की घोषणा

Mon, 05 Jan 2026 11:39 PM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा

प्रदेश में लगातार बढ़ती ठंड और शीतलहर के बाद कोटा जिला कलेक्टर पीयूष समारिया ने एक आदेश जारी कर राजकीय और गैर राजकीय स्कूलों में कक्षा एक से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए 6 जनवरी, मंगलवार को अवकाश घोषित किया है। यह आदेश सिर्फ विद्यार्थियों के लिए ही जारी किए गए हैं, शेष स्टाफ यथावत अपना कार्य जारी रखेंगे। इसके पहले जिला कलेक्टर ने एक और आदेश निकाला था, जिसमें स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया था लेकिन बढ़ती ठंड को देखते हुए कक्षा एक से आठवीं तक के विद्यार्थियों का अवकाश घोषित किया गया है।

ये भी पढ़ें: Rajasthan News: राजस्थान में पंचायत परिसीमन को सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी, चुनाव 15 अप्रैल 2026 तक

वहीं जिला कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए भी 14 जनवरी तक अवकाश की घोषणा की है। आदेश में यह भी बताया गया है कि आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से दी जाने वाली अन्य सेवाएं जैसे टीकाकरण, मातृ शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पहले की तरह जारी रहेंगे। वहीं समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों पर मानदेयकर्मी नियमित रूप से अपने निर्धारित समय पर आंगनबाड़ी केंद्रों के संचालन संबंधी सभी काम करेंगे।

बता दें कि कोटा में पिछले तीन दिनों से लगातार शीतलहर और ठंड का प्रकोप जारी है। रविवार को कोहरे के कारण विजिबिलिटी 100 से 150 मीटर के आसपास रही। वहीं कोहरे का सबसे ज्यादा असर ग्रामीण क्षेत्रों में देखने को मिला है। सोमवार सुबह भी सूर्य देव के दर्शन कोटा में नहीं हुए। हालांकि दिन में थोड़ी राहत जरूर मिली। अनुमान लगाया जा रहा है कि आने वाले दिनों में भी इसी तरह की शीतलहर जारी रहेगी।


 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें