फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kota Crime News: थाईलैंड से आया एक करोड़ का विदेशी गांजा जब्त, जयपुर FPO पर CNB की बड़ी कार्रवाई

केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की टीम ने फॉरेन पोस्टल ऑफिस जयपुर में थाईलैंड से आए एक इंटरनेशनल पार्सल से 650 ग्राम अवैध हाइड्रोपोनिक वीड बरामद किया है। यह गांजा खाने के सामान, विशेष रूप से चिप्स के पैकेट के नीचे छुपाकर भेजा गया था। बरामद मादक पदार्थ की बाजार कीमत करीब एक करोड़ रुपये बताई गई है। तलाशी के दौरान हाइड्रोपोनिक वीड के तीन अलग-अलग पैकेट बरामद हुए हैं। इनमें कैलिफोर्निया यूएस का सुपरबुक, ब्रिटिश कोलंबिया का ‘द किलर क्वीन’ और वेस्ट कोस्ट यूएस का ‘द आइसक्रीम केक’ वीड शामिल है। इन पैकेटों का वजन क्रमशः 320 ग्राम, 110 ग्राम और 220 ग्राम पाया गया, जिससे कुल वजन 650 ग्राम हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें