फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karauli News: मांच दंगल में पहलवानों ने दिखाया दमखम, आखिरी कुश्ती के मुकाबले में बराबरी पर खत्म हुआ खेल

Thu, 20 Mar 2025 02:00 PM IST
करौली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली

करौली के समीपवर्ती मांच गांव में बुधवार को आयोजित हुए कुश्ती दंगल में कुश्ती देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी, जिसमें विभिन्न राज्यों से आए पहलवानों ने दमखम दिखाया। विजेताओं को आयोजन समिति की ओर से पुरस्कार प्रदान किए गए। गांव के पंच पटेलों ने फीता काटकर दंगल का उद्घाटन किया। 

इसके बाद करौली, धौलपुर, दौसा, भरतपुर, सवाई माधोपुर जिले एवं हरियाणा, पंजाब, दिल्ली आदि राज्यों के पहलवानों ने दंगल में हिस्सा लिया तथा कुश्ती के अनेक दांवपेंच आजमाते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। 

ये भी पढ़ें: Alwar News: अवैध खनन को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने साधा निशाना, कहा- कुंभकर्णी नींद में सो रही है सरकार

दंगल को देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ी। हजारों दर्शक पहाड़ी पर चढ़ गए और पहलवानों का उत्साहवर्धन करते हुए कुश्ती देखने का लुत्फ उठाया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया दंगल में करीब 350 कुश्तियां लड़ी गईं। आखिरी कुश्ती अमित पहलवान वाजिदपुर एवं पवन पहलवान नथ्थन अखाड़ा बयाना के बीच 11000 रुपए की हुई जो बराबर रही। आयोजन समिति के सदस्यों ने दोनों पहलवानों को इनामी राशि प्रदान कर पुरस्कृत किया। कुश्ती दंगल के बाद रंदुकड़ी कार्यक्रम का आयोजन हुआ, जिसमें गांव के महिला-पुरुषों ने हिस्सा लिया। 

बाहर से आए अतिथियों का आयोजन समिति के सदस्यों ने स्वागत किया। कार्यक्रम में लक्खी पटेल, सपोटरा विधायक प्रतिनिधि राम सिंह बालोती, सुरेश मांच, भंवर सिंह एवं पंच पटेल उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें