फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karauli: संसाधन बने कबाड़...करोड़ों के वाहनों को मेंटेनेंस का इंतजार, PM मोदी का सपना नगर पालिका ने किया अधूरा

Mon, 10 Mar 2025 05:18 PM IST
करौली ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, करौली

पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए गए स्वच्छ भारत मिशन अभियान का सपना करौली जिला मुख्यालय पर अधूरा होता हुआ दिखाई दे रहा है। इसका मुख्य कारण नगर परिषद है। यह चिंता का विषय है। क्योंकि शहर में सफाई करने वाले करोड़ों रुपये के संसाधन मेंटेनेंस के अभाव में कबाड़ हो रहे हैं।इस ओर नगर परिषद और जिला प्रशासन का ध्यान नहीं है।

नगर परिषद के द्वारा 2017 और 2020 में सफाई से संबंधित संसाधन मंगवाएं गए थे, जो आज मेंटेनेंस का इंतजार कर रहे हैं। परिषद की तरफ से 2017 में 30 से 32 करीब छोटे बड़े ऑटो टीपर, दो रोड स्वीपर मंगवाएं गए थे। 

सूत्रों के अनुसार, कबाड़ हुए ऑटो टीपर 32 थे। लेकिन इनका मेंटेनेंस नहीं हुआ। इसका मुख्य कारण नगर परिषद आयुक्त नरसी मीना हैं। क्योंकि इनके कार्यकाल में ऑटो टीपर कबाड़ हो गए। जैसे ही कोई ऑटो टीपर खराब हुआ तो दूसरे ऑटो टीपर की बॉडी इंजन डाल दिया जाता था। इसके कारण केवल वर्तमान में केवल एक ऑटो टीपर चालू है। सभी ऑटो टीपर खड़े-खड़े जंग खाने को मजबूर हैं।

वर्तमान में इतने संसाधन बंद और इतने चालू
नगर परिषद में सफाई व्यवस्था के लिए 32 में से एक बड़ा ऑटो टीपर चालू, छह इलेक्ट्रिक टीपर में दो चालू, दो डंपर में से एक चालू, आठ फायर बिग्रेड में से तीन चालू, दो सीवरेज मशीन दोनों खराब, दो रोड स्वीपर दोनों खराब पड़े हुए हैं। एक तो कबाड़ हो गया और एक स्वीपर की चाबी गुम हो गई। इसलिए यह चाबी का इंतजार कई वर्षों से कर रहा है। प्रशासन की तरफ से मेंटेनेंस नहीं किया जा रहा है। दो दर्जन से अधिक सफाई व्यवस्था के कार्य में जाने वाले संसाधनों का उपयोग नहीं हो रहा है।

शहर में अग्निशामक यंत्र व्यवस्था खराब
स्थानीय कर्मचारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि आग बुझाने के लिए नगर परिषद की तरफ से आठ मशीनें थी, जिनमें से दो मशीन कई वर्षों से महवा में रखी हुई जंग खा रही है। बाकी कि छह मशीन में तीन चालू है और तीन खराब पड़ी हुई है। आपको बता दें कि सबसे बड़ा मामला सामने यह आया कि अगर शहर के अंदर कोई आगजनी की घटना हो जाए तो आग बुझाने के लिए मशीन उपलब्ध नहीं है। यह मशीन कई महीने से खराब पड़ी हुई है। पांच मशीनें अभी मेंटेनेंस का इंतजार करती हुई नजर आ रही हैं। नगर परिषद कार्यवाहक आयुक्त धर्मेंद्र वर्मा ने बताया कि करौली नगर परिषद में सफाई व्यवस्था के लिए हमारे पास कुछ संसाधन हैं। उनके द्वारा सफाई व्यवस्था करवाई जा रही है, बाकि के जो खराब हैं। उनको ठीक करवाकर सफाई व्यवस्था को ठीक करवा दिया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें