फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karauli News: हिंडौन सदर पुलिस ने 1.3 किलो गांजा और 7.85 ग्राम स्मैक की जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार

Sat, 01 Feb 2025 05:41 PM IST
करौली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली

हिंडौन सदर थाना पुलिस ने ऑपरेशन स्मैक आउट के तहत एक किलो 316 ग्राम अवैध गांजा के साथ एक आरोपी एवं 7 ग्राम 85 मिलीग्राम अवैध इसमें के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

हिंडौन सदर थाना अधिकारी देवेंद्र शर्मा ने बताया कि आईजी भरतपुर रेंज पुलिस महानिरीक्षक राहुल प्रकाश के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध ऑपरेशन समय का आउट अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत हिंडौन सदर थाना पुलिस के की ओर से लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत आज एक किलो 316 ग्राम अवैध गांजा के साथ मुनेश एवं 7 ग्राम 85 मिलीग्राम अवैध स्मैक के साथ विष्णु कुमार को गिरफ्तार किया गया है।

थानाधिकारी ने बताया कि हिंडौन टीम के द्वारा कटकड़ नदी पुलिया के पास नाकाबंदी कर मुनेश पुत्र बालजी उम्र 18 साल निवासी फुलवाड़ा को एक किलो 316 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। वहीं दूसरे आरोपी को बरगमा रोड पर नाकाबंदी कर आरोपी विष्णु कुमार जाट पुत्र मूलाराम उम्र 38 साल निवासी रायपुर को 7 ग्राम 85 मिलीग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें