फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur News: गर्मी में बेजुबानों के लिए टैंकर यूनियन ने गौशाला पहुंचाया पानी, हर तरफ हो रही सराहना

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Updated Mon, 09 Jun 2025 03:32 PM IST

जिले में पड़ रही भीषण गर्मी और जल संकट के बीच पाबूजी महाराज के अनुयायियों और टैंकर यूनियन की पहल ने पाबूजी गौशाला में रह रहे गौवंश को बड़ी राहत दी है। रविवार को 61 पानी के टैंकर पाबूजी धौरा गौशाला में पहुंचाए गए, जिससे वहां पानी की गंभीर समस्या काफी हद तक हल हो गई।

शिकरबेरा, सारण नगर, खोखरिया, बनाड़ रोड जैसे क्षेत्रों से जुड़े टैंकर यूनियन और जल मित्र सदस्यों ने यह सेवा कार्य किया। तपती गर्मी में इंसानों के साथ-साथ पशुधन भी बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। ऐसे में पाबूजी भक्तों की यह पहल समाजसेवा की मिसाल बन गई है।

ये भी पढ़ें: Hanumangarh: 20.42 ग्राम हेरोइन, 68,800 नकदी के साथ चार आरोपी गिरफ्तार, हनुमानगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

पाबूजी गौशाला के सदस्य राजेंद्र छबरवाल ने बताया कि गर्मी के कारण पानी की भारी किल्लत हो गई थी, लेकिन पाबूजी महाराज के आशीर्वाद और टैंकर यूनियन के सहयोग से आज गौशाला को जीवनदायिनी राहत मिली है।

इस अवसर पर गौशाला अध्यक्ष धनाराम खिलेरी, बुधाराम छबरवाल, बक्साराम खिलेरी, पुजारी तेजाराम देवासी सहित कई अन्य लोग भी मौजूद रहे। टैंकर यूनियन के सदस्यों ने कहा कि वे आगे भी ऐसे सेवा कार्य करते रहेंगे और समाज को प्रेरणा देने का काम करेंगे। पाबूजी धौरा के नाम पर हुई यह पहल ना सिर्फ गौवंश के लिए संजीवनी बनी, बल्कि मानवीय करुणा और सामाजिक एकजुटता की भी मिसाल पेश की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें