जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के बोरानाडा थाने में एक कथा वाचक साध्वी ने मुकदमा दर्ज करवाया है। साध्वी ने कहा है कि बदमाशों ने पहले उनसे 20 लख रुपए मांगे और रुपए देने से मना करने पर उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है।
साध्वी ने बोरानाडा थाने में मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि वह पिछले 3 साल से डिप्रेशन में थी। एक लंबे समय बाद वह अपने पिता से मिली। इस दौरान पिता ने गले लगा लिया। बदमाशों ने पहले वीडियो शूट किया। इसके बाद गलत इरादों के साथ वायरल कर दिया। बोरानाडा एसीपी आनंद सिंह राजपुरोहित ने बताया कि साध्वी की रिपोर्ट पर बोरानाडा थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच बोरानाडा थाना अधिकारी शकील अहमद को सौपी गई है। आपको बता दें कि साध्वी के पिता भी एक कथा वाचक हैं। जोधपुर में उनका आश्रम है। इनका वीडियो पिछले कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया पर वायरल किया गया था।
ये भी पढ़ें- रिटायरमेंट के बाद भी नहीं थमा शिक्षा का सफर, 73 की उम्र में पीएचडी पूरी कर पेश की मिसाल
साध्वी ने बताया कि उनकी मां का निधन बचपन में ही हो गया था। पिता ने ही उनका पालन पोषण किया। वीडियो में वह अपने पिता से गले मिल रही है। उस कमरे में ओर भी कई लोग हैं लेकिन वीडियो वायरल करने वाले ने उसमें कांट छांट की और वीडियो को ऐसे वायरल किया जिससे उनका रिश्ता बदनाम हो। साध्वी ने बताया कि आरोपियों ने केवल उनके चरित्र पर ही नहीं भगवे को भी कलंकित करने का काम किया है