जोधपुर के बोरानाडा थाना क्षेत्र में 21 दिसंबर को एक मकान में चोरी के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ही माल को बरामद किया है। भवानी सिंह ने बोरानाडा थाने में रिपोर्ट दी कि वह शादी समारोह में गए हुए थे।
इस दौरान उनके निवास से कुछ चोरों ने कीमती सामान सोना, चांदी व जेवर चुराकर ले गए। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज करने के साथ ही तप्तीश शुरू की और कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि जब प्रार्थी भवानी सिंह घर पहुंचा तो 70 लाख रुपए का माल चोरी हो गया।
इसके पश्चात जोधपुर कमिश्नर राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस की टीम आरोपी को पकड़ने में जुटी और साइबर तकनीक अपनाते हुए पुलिस ने 24 घंटे के भीतर इस चोरी का खुलासा किया और 100% माल भी बरामद कर लिया।
इसके साथ ही आरोपी खुमाराम जोकि शेरगढ़ का निवासी है। पुलिस ने आरोपी से पूरा माल भी बरामद कर लिया है। फिलहाल आरोपी से पुलिस पूछताछ में जुटी हुई है। पुलिस को अंदेशा है कि और भी चोरी के मामले इससे खुल सकते हैं।