फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur: युवती की आत्महत्या से परेशान परिजनों ने किया प्रदर्शन, पड़ोसी से विवाद के बाद उठाया था खौफनाक कदम

Sat, 03 May 2025 11:27 AM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

पड़ोसी से हुए विवाद के बाद युवती के आत्महत्या करने के मामले में परिजनों ने शनिवार को भदवासिया इलाके में प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। परिजनों ने पुलिस पर भी लापरवाही के आरोप लगाए हैं। प्रदर्शन के दौरान मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने परिजनों से बात कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। 

ये भी पढ़ें: भाजपा के एक और विधायक की मुश्किलें बढ़ी, डॉ. अर्चना सुसाइड केस में गोठवाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका

दरअसल, पीड़ित परिवार का आरोप है कि घर की सफाई के दौरान पड़ोसी की पास में खड़ी स्कॉर्पियो पर पानी की छींटे लग गईं। इसके बाद पड़ोसियों ने उनसे झगड़ा किया। थाने में दी गई रिपोर्ट में पीड़ित परिवार ने बताया कि आरोपी परिवार ने उनके साथ मारपीट की और लगातार धमकियां दे रहे हैं। साथ ही, उन पर समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: जयपुर में पंडित प्रदीप मिश्रा बोले-लड़कियों की नाभि शरीर की जड़, उसे वस्त्र से ढककर रखना चाहिए

परिजनों का कहना है कि धमकियों और डर की वजह से उनकी बेटी मानसिक रूप से परेशान हो गई और आत्महत्या कर ली। परिवार ने बताया कि 30 अप्रैल को उन्होंने थाने में रिपोर्ट दी थी, लेकिन पुलिस ने समय रहते कार्रवाई नहीं की। यदि पुलिस ने समय पर कार्रवाई की होती तो उनकी बेटी आज जिंदा होती। परिजनों ने यह भी बताया कि आरोपी परिवार के लोग तीन-चार गाड़ियों में आए और उनके घर के सामने तेज रफ्तार में गाड़ियां घुमाकर डराने की कोशिश की। इससे परेशान परिजनों और बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने भदवासिया स्कूल के सामने प्रदर्शन किया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। इससे पहले, परिजनों ने शुक्रवार शाम को माता का थान थाने पर प्रदर्शन किया था।  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें