फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur News: जेएनवीयू पेंशनर्स ने कुलगुरु और कुल सचिव के कक्ष में दिया धरना, 85 दिन से जारी है आंदोलन

Thu, 07 Aug 2025 05:13 PM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

पेंशन की मांग को लेकर जोधपुर के जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय के पेंशनर्स लगातार अपना आंदोलन कर रहे हैं। इस आंदोलन के अब 85 दिन हो चुके हैं। आज पेंशनर्स ने अपने आंदोलन के दौरान कुल गुरु और कुल सचिव के कक्ष में बैठकर धरना दिया। वार्ता करने के लिए जब प्रोफेसर संगीता लुंकड़ उनके पास पहुंचीं। वार्ता के दौरान पेंशनर्स के व्यवहार से प्रोफेसर संगीता लुकड़ नाराज हो गईं और वार्ता कक्ष से बाहर निकल गईं।

दरअसल विश्वविद्यालय के पेंशनर्स का धरने के दौरान तमाम पेंशनर्स कुलगुरु और कुल सचिव के चेंबर में बैठकर धरना दे रहे थे। उनसे वार्ता के लिए प्रोफेसर संगीता लुंकड़ को भेजा गया। संगीता लुंकड़ ने जब उनसे बात कर रही थीं। उसी दौरान किसी बात को लेकर पेंशनर्स के व्यवहार से प्रोफेसर संगीता लुंकड़ नाराज हो गईं। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कर्मचारियों को कहा कि यह व्यवहार शोभनीय नहीं है। हालांकि कर्मचारियों ने भी प्रोफेसर संगीता लुंकड़ से बात की और उन्हें अपनी समस्या बताई।

ये भी पढ़ें- मां से झगड़ा करके छत से फेंकी तेजाब की बोतल, राह चलती युवती पर गिरे छींटे, आरोपी हिरासत में

लंबे समय से जारी है पेंशनर्स का आंदोलन
संभाग के सबसे बड़े जय नारायण व्यास विश्वविद्यालय में लगभग 1500 के करीब पेंशनर्स हैं। यह पेंशनर्स पिछले कई महीनों से पेंशन नहीं मिलने से नाराज हैं। पिछले 85 दिनों से जेएनवीयू के केंद्रीय कार्यालय पर धरना दे रहे हैं। पेंशनर्स ने कभी सड़क पर भीख मांगी तो कभी नेताओं को ज्ञापन सोपा पेंशनर्स ने कभी भैंस के आगे बीन बजाई तो कभी मुंडन भी करवाया, लेकिन उन्हें अब तक पेंशन नहीं मिली। पेंशनर्स का यहां तक कहना है की पेंशन की मांग को लेकर उनके इस आंदोलन के दौरान कई कर्मचारी दुनिया छोड़कर जा भी चुके हैं और अब उनके सामने परिवार चलाने के भी पैसे नहीं है जिसके चलते उन्हें काफी परेशानी हो रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें