फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jodhpur News: जालोर में एमडी फैक्टरी पर बड़ा प्रहार, दो करोड़ की मेफेड्रोन जब्त, तीन आरोपी दबोचे गए

Wed, 04 Feb 2026 08:27 PM IST
जोधपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर

मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) जोधपुर, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) राजस्थान और जालोर पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन में अवैध मेफेड्रोन (MD) निर्माण इकाई का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान 4.910 किलोग्राम अवैध मेफेड्रोन बरामद की गई, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत करीब 2 करोड़ रुपये आंकी गई है। साथ ही भारी मात्रा में रसायन और MD निर्माण में प्रयुक्त उपकरण भी जब्त किए गए हैं। यह कार्रवाई विशिष्ट खुफिया सूचनाओं के आधार पर 4 फरवरी 2026 को अंजाम दी गई। ऑपरेशन का नेतृत्व घनश्याम सोनी (IRS), जोनल डायरेक्टर, NCB राजस्थान तथा विकास कुमार (IPS), महानिरीक्षक, ANTF राजस्थान के निर्देशन में किया गया। गुप्त प्रयोगशाला पर छापा
संयुक्त टीम ने जालोर जिले के कराडा थाना क्षेत्र के कालबियो का गोलिया, खारा गांव में स्थित एक गुप्त प्रयोगशाला पर छापा मारा। तलाशी के दौरान मौके पर एक अस्थायी रासायनिक लैब पाई गई, जहां अवैध रूप से मेफेड्रोन का निर्माण किया जा रहा था। छापेमारी के दौरान निम्न सामग्री जब्त की गई 4.910 किलोग्राम मेफेड्रोन (MD) 4 ड्रम अज्ञात रसायन बोरोसिल कांच का जार (20,000 मिलीलीटर) बोरोसिल जार (2,000 मिलीलीटर) – 4 नग चुंबकीय स्टरर (हॉट प्लेट सहित) – 2 नग साधारण स्टरर – 1 नग वजन मशीन – 2 नग रबर पाइप – 1 नग थर्मामीटर – 1 नग प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी लगभग 50 किलोग्राम मेफेड्रोन तैयार करने की योजना बना रहे थे, जिसे अवैध अंतरराज्यीय नेटवर्क के जरिए सप्लाई किया जाना था।

पढ़ें:  अलवर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, लाठी-डंडों से हमला, तीन घायल; एक की हालत गंभीर मामला दर्ज, तीन आरोपी हिरासत में
इस मामले में एनसीबी के तहत एनडीपीएस अधिनियम, 1985 की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। मौके से तीन व्यक्तियों को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की जा रही है। जोनल डायरेक्टर एनसीबी राजस्थान घनश्याम सोनी और आईजी एएनटीएफ विकास कुमार ने कहा कि मादक पदार्थों के नेटवर्क को जड़ से समाप्त करने के लिए सभी एजेंसियां आपसी समन्वय से सख्त कार्रवाई जारी रखेंगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें