फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalore Accident: जालोर में पत्थर की खदान ढही, मलबे में दबने से युवक की मौत, तीन लोग हुए घायल

Thu, 06 Aug 2026 04:47 PM IST
जालौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर

जालोर जिले के भीनमाल थाना क्षेत्र के भादरड़ा गांव में गुरुवार को पत्थर की खदान ढहने से दर्दनाक हादसा हो गया। खदान का बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर गिरने से वहां मौजूद लोग मलबे में दब गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल बचाव कार्य शुरू किया और जेसीबी मशीन की मदद से मलबा हटाकर दबे लोगों को बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार, हादसे में धनवाड़ा निवासी विक्रमसिंह पुत्र चतरसिंह की मलबे में दबने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं भादरड़ा निवासी खुशपाल सिंह पुत्र अर्जुनसिंह, पारसमल पुत्र मोकलाराम मेघवाल और एक महिला घायल हो गए। घायलों को 108 एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

पढ़ें: छात्रसंघ चुनाव की मांग पर ABVP का जयपुर समेत कई शहरों में प्रदर्शन, 36 से अधिक छात्र हिरासत में

हादसे में खदान के पास खड़ा एक ट्रैक्टर भी मलबे की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही भीनमाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के शव को उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

भीनमाल थानाधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि भादरड़ा गांव स्थित पत्थर की खदान ढहने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। प्रारंभिक जांच में एक युवक की मौत और तीन लोगों के घायल होने की पुष्टि हुई है। घायलों का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि खदान में सुरक्षा मानकों का पालन किया जा रहा था या नहीं। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें