फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौर में मानसून मेहरबान: भाद्राजून में बहे झरने, नदियों में बढ़ा जलस्तर; तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट

Tue, 07 Jul 2026 09:08 AM IST
जालौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर

राजस्थान के जालौर जिले में सोमवार को मानसून पूरी तरह सक्रिय नजर आया। जालौर शहर सहित जिले के अधिकांश हिस्सों में करीब डेढ़ घंटे तक हुई तेज बारिश के बाद शाम तक रिमझिम बारिश का सिलसिला जारी रहा। बारिश से कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से लोगों को बड़ी राहत मिली। वहीं तेज बारिश के बाद जिले की नदियों और नालों में पानी की आवक शुरू हो गई। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों तक जिले में तेज बारिश, आंधी और मेघगर्जन की संभावना जताते हुए अलर्ट जारी किया है। तेज बारिश से मौसम हुआ सुहावना सोमवार को हुई बारिश के बाद पूरे जिले का मौसम सुहावना हो गया। पिछले कई दिनों से गर्मी और उमस से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली। जालौर शहर समेत अधिकांश क्षेत्रों में तेज बारिश के बाद देर शाम तक हल्की बारिश का दौर जारी रहा। भाद्राजून में बहे झरने, जसवंतपुरा की बाड़ी नदी में बढ़ी पानी की आवक लगातार बारिश के चलते जिले के कई नदी-नालों में पानी बहने लगा। जसवंतपुरा क्षेत्र की बाड़ी नदी, जो सिरोही जिले के मालेश्वर की पहाड़ियों से निकलती है, उसमें करीब एक फीट तक पानी बहता नजर आया। वहीं भाद्राजून क्षेत्र में अच्छी बारिश के बाद धुम्बड़ा माता मंदिर की पहाड़ियों पर झरने बहने लगे। प्राकृतिक नजारों का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंचने लगे। भीनमाल में उफान पर नदियां, रपटा पार करते समय पलटी जीप भीनमाल क्षेत्र की रोपसी और वणधर नदी में भी तेज बहाव दर्ज किया गया। दोनों नदियों में करीब दो फीट तक पानी आने से रपटों के ऊपर से पानी बहने लगा। इसी दौरान एक जीप चालक ने बहाव वाले रपट को पार करने का प्रयास किया, जिससे जीप पलट गई। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए जीप में सवार सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और लोगों से बहाव वाले नदी-नालों और रपटों को पार नहीं करने की अपील की।

ये भी पढ़ें: फर्जी एफएमजीई सर्टिफिकेट मामला: एसओजी ने विदेश से एमबीबीएस करने वाले एक और डॉक्टर को किया गिरफ्तार शनिवार के बाद सोमवार को फिर सक्रिय हुआ मानसून इससे पहले शनिवार को मानसून सक्रिय होने के बाद जिले के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई थी, लेकिन उसके बाद बारिश थम जाने से उमस लगातार बढ़ रही थी। सोमवार को हुई तेज बारिश ने एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल दिया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। जसवंतपुरा में सबसे ज्यादा 88 एमएम बारिश सोमवार शाम तक जिले में औसतन 36.1 एमएम वर्षा दर्ज की गई। सबसे अधिक 88 एमएम बारिश जसवंतपुरा में रिकॉर्ड की गई, जबकि भाद्राजून में 70 एमएम वर्षा हुई। इसके अलावा चितलवाना, सांचौर और जालौर क्षेत्र में अपेक्षाकृत कम बारिश दर्ज की गई। तीन दिन तक भारी बारिश का अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों तक जालौर जिले में मानसून सक्रिय बना रहेगा। इस दौरान कई स्थानों पर तेज बारिश, आंधी और मेघगर्जन की संभावना है। प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों के बहाव वाले क्षेत्रों से दूर रहने, मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें