फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalore News: जवाई के पानी और बीमा क्लेम को लेकर 12वें दिन भी जारी रहा धरना, बुजुर्ग किसान की तबीयत बिगड़ी

Sat, 30 Nov 2024 07:52 PM IST
जालौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर

जालौर जिला मुख्यालय पर जवाई नदी के पानी और अन्य मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ के बैनर तले किसानों का आंदोलन 12वें दिन भी जारी है। इस दौरान आंदोलन में शामिल एक 70 वर्षीय बुजुर्ग किसान वागाराम पुत्र नवाराम की तबीयत अचानक बिगड़ गई। साथी किसानों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत ठीक बताई है।

बता दें कि किसानों का पिछले 12 दिन से कलेक्ट्रेट के बाहर जवाई नदी के पानी का जालौर पर हक करने व किसानों के अटके पड़े बीमा क्लेम की राशि किसानों को जल्द दिलाने सहित मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ के बैनर तले धरना दिया जा रहा है। किसानों की मांग है कि जवाई बांध के पानी पर जालौर को एक-तिहाई हक दिया जाए और किसानों के  करीब सवा सौ करोड़ की बीमा क्लेम की राशि किसानों को समय पर दी जाए। जब तक सरकार की ओर से किसानों की मांगें नहीं मानी जातीं तब तक अनिश्चितकालीन धरना और महापड़ाव जारी रहेगा।

किसानों ने प्रशासन और सरकार से अपील की है कि वे उनकी मांगों को गंभीरता से लें और तत्काल समाधान निकालें। किसानों का यह भी कहना है कि जवाई नदी का पानी जालौर के खेतों और किसानों की जीवनरेखा है और इसे लेकर कोई समझौता नहीं किया जाएगा। किसानों का यह धरना आंदोलन बीते 12 दिनों से जारी है और धरने की स्थिति गंभीर होती जा रही है, यदि जल्द ही सरकार ने इस पर ध्यान नहीं दिया, तो यह आंदोलन और भी उग्र रूप ले सकता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें