फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalore News: जालौर में चलती लग्जरी कार में अचानक लगी आग, कुछ ही देर में पूरी तरह जली

Mon, 21 Apr 2025 09:16 PM IST
जालौर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौर

जालौर शहर के हरिदेव जोशी सर्कल के पास सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक चलती हुई लग्जरी कार में अचानक आग लग गई। कार से धुआं उठता देख आसपास के लोग हैरान रह गए। वहीं, कार चला रहे व्यक्ति ने तुरंत सतर्कता दिखाते हुए वाहन को रोका और बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। यह सूझबूझ ही थी कि एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया।

यह भी पढ़ें- Churu News: सीएम भजनलाल बोले- कांग्रेस ने शेखावाटी को हमेशा नजरअंदाज किया, भाजपा ने ही वर्षों की प्यास बुझाई
 
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार जैसे ही सर्कल के पास पहुंची, तभी इंजन से धुंआ उठने लगा। कुछ ही देर में आग ने कार को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया। तेज लपटों और धुएं के कारण वहां राहगीरों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने तुरंत घटना की सूचना दमकल विभाग और कोतवाली पुलिस को दी।
 
मौके पर थोड़ी ही देर में दमकल की टीम और पुलिस पहुंची। दमकलकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। कार का इंटीरियर, सीटें और इंजन जलकर खाक हो गए।

यह भी पढ़ें- Jaipur News: कांग्रेस के 'संविधान बचाओ अभियान' के तहत 28 अप्रैल को जयपुर में बड़ी रैली, खरगे भी होंगे शामिल
 
गनीमत यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। कार चालक ने समय रहते गाड़ी से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आग लगने के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें