फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan News: कांस्टेबल पर हिरासत में डेढ़ लाख रुपए ऐंठने का आरोप, एसपी से की गई शिकायत; जानें

Wed, 02 Apr 2025 11:33 AM IST
जैसलमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर

बाड़मेर जिले के नेहरो की नाड़ी निवासी मोहनलाल ने सांचौर थाने के एक पुलिस कांस्टेबल पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित का कहना है कि धोखाधड़ी के एक मामले में बाड़मेर पुलिस की मदद से सांचौर पुलिस ने उसे 14 मार्च को गिरफ्तार किया था। इस दौरान सांचौर ले जाते समय एक कांस्टेबल ने तीन अज्ञात व्यक्तियों की मदद से डराकर अलग-अलग ट्रांजैक्शन के जरिए उसके खाते से 1.60 लाख रुपये निकाल लिए।

पढ़ें: नरसिंहगढ़ में रहवासी इलाके में खुली शराब की दुकान, लोगों ने किया जमकर हंगामा; फिर दुकान की गई सील    

पीड़ित मोहनलाल का आरोप है कि 15 मार्च को सांचौर पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे रिमांड पर लिया गया और फिर 16 मार्च को जेल भेज दिया गया। 20 मार्च को उसकी जमानत हुई, जिसके बाद उसने मंगलवार शाम को बाड़मेर एसपी को ज्ञापन सौंपकर आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

बाड़मेर एसपी नरेंद्रसिंह मीना ने बताया कि आरोपी के खाते से पैसे निकाले जाने की शिकायत मिली थी, जिसे जांच के लिए जालौर एसपी को भेज दिया गया है। वहीं, जालौर एसपी ज्ञानचंद यादव ने कहा कि मामले की जांच करवा कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें