फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaipur: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार दंपती को मारी टक्कर, 20 फीट दूर गिरे; गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

Mon, 25 May 2026 02:59 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

जयपुर के हरमाड़ा थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा लोहा मंडी के पास कल दोपहर करीब 3 बजे हुआ, जहां रोड क्रॉस कर रहे पति-पत्नी को तेज गति से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक समेत करीब 20 फीट दूर जाकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हरमाड़ा थाना प्रभारी उदयभान ने बताया कि तिरुपति विहार निवासी पुष्पेंद्र सिंह अपनी पत्नी वंदना कंवर के साथ बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान रोड क्रॉस करते समय तेज रफ्तार कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को एडमिट कर लिया। हादसे में दोनों को कई गंभीर चोटें और मल्टीपल फ्रैक्चर आए हैं। फिलहाल आईसीयू में उनका इलाज चल रहा है।

ये भी पढ़ें: Bhilwara: मंदिर के बाहर पशु के अवशेष मिलने से भड़का आक्रोश, हिंदू संगठनों ने रोड जाम किया, गिरफ्तारी की मांग

बीजेपी कार्यकर्ता गजेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही उन्होंने घायलों को सीकेएस अस्पताल पहुंचाने में मदद की। डॉक्टरों की टीम लगातार दोनों की निगरानी कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार काफी तेज गति में थी और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया। हादसे के बाद आरोपी चालक कार मौके पर छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है ताकि आरोपी की पहचान की जा सके।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें