आज पूरे देश में विजयदशमी का पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक रावण दहन कार्यक्रम विभिन्न स्थानों पर आयोजित किए गए।
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने जयपुर दशहरा मेला आयोजन समिति द्वारा विद्याधर नगर स्टेडियम और नांगल जैसा बोहरा में आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को विजयदशमी की शुभकामनाएँ दीं और कहा कि यह पर्व हमें सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने कहा कि रावण दहन केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि यह बुराई के अंत और अच्छाई की स्थापना का प्रतीक है। वही उन्होंने कहा की हम सबको हमेशा सत्य के साथ खड़े रहना है क्योकि सत्य कभी भी हार नहीं सकता ।। आतिशबाजियों और जयकारों के बीच रावण के पुतलों का दहन किया गया ।