राजस्थान में विधानसभा चुनावों से पहले ईडी के छापों ने सियासी तूफान ला दिया है। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को भी ED ने समन भेजा है। वैभव गहलोत को शुक्रवार को ईडी के दफ्तर में पेश होने के लिए कहा गया है। वहीं, इस पूरे मामले पर अब वैभव गहलोत का भी बयान सामने आया है। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि, "केंद्र की भाजपा सरकार कांग्रेस के नेताओं को टारगेट करते रहे हैं... कल मुझे ED द्वारा दिल्ली आने का समन दिया गया है... 2011 में यही आरोप मुझ पर पहले लगाए गए थे जिसका जवाब मैं दे चुका हूं अब वापस से वही बाते लाई जा रही है।"