फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News: 18 घंटे बाद बोरवेल से सकुशल बाहर आई मासूम, रेस्क्यू टीम के प्रयासों को मिली सफलता

Thu, 19 Sep 2024 11:18 AM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

जिले के बांदीकुई के जोधपुरिया गांव में कल शाम चार बजे के करीब ढाई साल की मासूम नीरू बोरवेल के पास बने गड्ढे में गिर गई थी, जिसके बाद लगातार 18 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद आज करीब सवा दस बजे उसे गड्ढे से सकुशल बाहर निकाल लिया गया। 

रेस्क्यू के समय मौके पर मौजूद जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने मासूम को संभाला और अब नीरू को अस्पताल ले जाकर उसकी मेडिकल जांच की जा रही है, जिसके बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।

ऑपरेशन नीरू की सफलता के लिए जोधपुरिया गांव में एक एलएनटी, 4 JCB और दो ट्रैक्टरों की मदद से पाइपों का 20 फीट का टनल भी बना कर नीरू को रेस्क्यू करने का प्रयास किया गया लेकिन बीच-बीच में रोड़ा बनी बारिश ने काम में अड़ंगा डालने की कोशिश की। 

उधर मौके पर जिला कलेक्टर देवेन्द्र कुमार, एसपी रंजीता शर्मा सहित प्रशासनिक अमला मौके पर मौजूद रहा। 18 घंटे चले ऑपरेशन के बाद मासूम को सकुशल बोरवेल से बाहर निकाल लिया गया, इसके बाद बच्ची को तुरंत अस्पताल ले जाया गया है, जहां उसका मेडिकल चेकअप किया जा रहा है। बच्ची के सकुशल बाहर निकलने से न केवल उसके परिजन बल्कि रेस्क्यू टीम और अन्य लोगों के बीच खुशी का माहौल है। ढाई साल की मासूम नीरू को बोरवेल से बाहर लाते हुए जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार और बचाव टीम- फोटो : credit   ढाई साल की मासूम नीरू को बोरवेल से बाहर लाते हुए जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार और बचाव टीम- फोटो : credit   ढाई साल की मासूम नीरू को बोरवेल से बाहर लाते हुए जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार और बचाव टीम- फोटो : credit  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें