फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa: पुलिस चौकी से एक किमी दूर दो ज्वेलर्स की दुकानों में लाखों की चोरी, रातभर गश्त के दावों की खुली पोल

Mon, 27 Jul 2026 04:39 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

दौसा जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र की दुब्बी ग्राम पंचायत मुख्यालय स्थित दो ज्वेलर्स की दुकानों में रविवार देर रात लाखों रुपये की चोरी हो गई। पुलिस चौकी से महज एक किलोमीटर दूर हुई इस वारदात ने पुलिस गश्त पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अज्ञात चोर दोनों दुकानों के ताले तोड़कर अंदर घुसे और सोने-चांदी के जेवरात सहित अन्य कीमती सामान चोरी कर फरार हो गए। घटना के बाद व्यापारियों में दहशत और नाराजगी का माहौल है। रविवार देर रात हुई इस वारदात में चोरों ने कस्बे के बीच स्थित दो ज्वेलर्स की दुकानों को निशाना बनाया। ताले तोड़कर दुकान में घुसे बदमाश लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और अन्य कीमती सामान समेट ले गए। पूरी वारदात के दौरान किसी को भनक तक नहीं लगी। सोमवार सुबह जब दुकानदार दुकान खोलने पहुंचे तो दोनों दुकानों के ताले टूटे मिले। अंदर का सामान बिखरा पड़ा था और जेवरात गायब थे। सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और व्यापारी मौके पर पहुंच गए। एक साथ दो दुकानों में चोरी की घटना से व्यापारियों में भय और आक्रोश फैल गया।

पढ़ें: राजस्थान की आबादी का 12% जेन-जी, सियासत में उलटफेर करने में सक्षम; काम करेगा BJP-कांग्रेस का ये पैतरा? चोरी की खबर पूरे कस्बे और आसपास के गांवों में तेजी से फैल गई। देखते ही देखते घटनास्थल पर सैकड़ों महिला-पुरुषों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पुलिस के खिलाफ नाराजगी जताते हुए जल्द से जल्द चोरी का खुलासा करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। सूचना मिलने पर सिकंदरा थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद दौसा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शंकर लाल मीणा और मानपुर डीएसपी धर्मराज चौधरी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य जुटाए। एएसपी शंकर लाल मीणा ने बताया कि दोनों ज्वेलर्स की दुकानें कस्बे के बीच स्थित हैं, लेकिन आसपास का इलाका रात में काफी सुनसान रहता है। इसी कारण वारदात की किसी को भनक नहीं लगी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और अन्य साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात चोरों की तलाश की जा रही है। उन्होंने जल्द ही मामले का खुलासा करने का भरोसा जताया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें