फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News : थानाधिकारी ने साइबर ठगी के संबंध में छात्रों को दी समझाइश, बचने के उपायों पर की चर्चा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Updated Mon, 20 Jan 2025 10:10 PM IST

महुवा में चल रहे साइबर जागरूकता अभियान के तहत नवनियुक्त थाना अधिकारी राजेंद्र मीणा ने एक साइबर एक्सपर्ट के साथ मिलकर छात्रों और विद्यालय स्टाफ को साइबर क्राइम और साइबर ठगी के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

राजेंद्र मीणा ने बताया कि फोन कॉल, एसएमएस या अन्य माध्यमों से कभी भी OTP, UPI पिन, ATM पिन या CVV नंबर साझा न करें। उन्होंने यह भी सलाह दी कि KYC के लिए आए किसी भी एसएमएस पर ध्यान न दें और न ही एसएमएस में दिए गए नंबर पर कॉल करें, बल्कि संबंधित कार्यालय या बैंक से सीधे संपर्क करें। इसके अलावा व्हाट्सएप या एसएमएस के माध्यम से आए किसी भी लिंक पर क्लिक न करने की चेतावनी भी दी गई।

उन्होंने रिमोट एक्सेस एप्स जैसे Quick Support, AnyDesk, TeamViewer आदि को किसी से डाउनलोड न करने और उनके आईडी और पासवर्ड को साझा न करने की सलाह दी। इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर दी जा रही नौकरी, लॉटरी या सस्ते लोन के विज्ञापनों पर विश्वास न करने की चेतावनी दी।

थाना अधिकारी जितेंद्र सिंह सोलंकी ने भी एटीएम से पैसे निकालते समय सतर्क रहने, एटीएम पिन को छिपाकर डालने और सोशल मीडिया अकाउंट्स के पासवर्ड समय-समय पर बदलने की सलाह दी।

ट्रैफिक पुलिस के हेड कांस्टेबल मानसिंह ने इस दौरान ट्रैफिक नियमों के पालन की अहमियत पर बल दिया और दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने की आवश्यकता को बताया। उन्होंने यह भी कहा कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को वाहन न चलाने दिया जाए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें