फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa : बिहार के उपमुख्यमंत्री का बड़ा बयान- प्रशांत किशोर कोई पार्टी के नेता नहीं हैं कि उनकी बात का जवाब दूं

Sun, 08 Sep 2024 10:10 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

दौसा में आज बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रशांत किशोर के जातिवाद वाले बयान पर जवाब देते हुए कहा कि प्रशांत किशोर कोई पार्टी के नेता नहीं हैं जो मैं उनकी बातों का जवाब दूं। बिहार के उपमुख्यमंत्री मेहंदीपुर बालाजी धाम के दर्शन करने अपने पूर्व प्रस्तावित दौरे पर यहां आए थे। 

मेहंदीपुर बालाजी धाम में परिवार सहित पहुंचे बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बालाजी महाराज के मंदिर में मत्था टेककर अमन-चैन और खुशहाली की कामना की। मंदिर ट्रस्ट के सचिव एमके माथुर ने केसरिया दुपट्टा पहनाकर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का स्वागत किया और विशेष प्रसादी भेंट की। मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि मैं मेहंदीपुर बालाजी में उत्तरप्रदेश और राजस्थान सहित देश में शांति-अमन की दुआ करके आया हूं।

प्रशांत किशोर के परिवारवाद वाले बयान पर उन्होंने कहा कि वे कोई नेता नहीं हैं, जब वे नेता होंगे तब मैं उनकी बात का जवाब दूंगा, फिलहाल मैं बालाजी के दर्शन कर आशीर्वाद लेने आया हूं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें