फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa: केसरिया रंग में रंगी देवनगरी की पंच महादेव ध्वजा पदयात्रा, गाजे बाजे के साथ श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

Mon, 02 Sep 2024 11:35 AM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

दौसा में पंच महादेव की ध्वजा पदयात्रा रविवार को निकाली गई। पदयात्रा में केसरिया झंडे हाथों में लिए भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। ध्वज पदयात्रा सुबह सोमनाथ महादेव मंदिर से विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद प्रारंभ हुई, जिसमें गाजे बाजे के साथ श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

पदयात्रा आगरा रोड से पीजी कॉलेज होते हुए गांधी तिराहा नया काटला, मानगंज, सुंदर दास मार्ग, पंचायत समिति रोड होते हुए रामकरण जोशी स्कूल, लालसोट रोड, सहजनाथ महादेव, गुप्तेश्वर रोड, गुप्तेश्वर मंदिर, शिक्षक कॉलोनी, बरकत तिराहा, पुराना शहर, घास मंडी, हलवाई बाजार, गांधी चौक होते हुए किला सागर बैजनाथ महादेव तक पहुंची।

इधर, धर्म प्रेमियों ने जगह-जगह पद यात्रियों का स्वागत किया। फल वितरण व जलपान कराया गया। शिव तांडव की प्रस्तुति को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। बाद में पहाड़ी पर नीलकंठ महादेव मंदिर पहुंचकर पदयात्रा का समापन हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें