फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa : प्रजातंत्र का गला घोंट रही है भाजपा- बोले मुरारी, वार्ड चुनाव स्थगित करने के विरोध में करेंगे प्रदर्शन

Wed, 04 Sep 2024 11:27 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

दौसा नगर परिषद वार्ड 17 के कल होने वाले चुनावों को राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देश पर एसडीएम द्वारा स्थगित कर दिए जाने की सूचना मिलते ही दौसा सांसद मुरारीलाल मीणा और कांग्रेसी आक्रोशित होकर जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय जमा हुए। सांसद मुरारीलाल मीणा ने कहा कि भाजपा प्रजातंत्र का गला घोंट रही है। क्योंकि भाजपा की जमानत यहां जब्त हो जाती, इसी कारण भाजपा ने ये चुनाव स्थगित करवाए हैं।

जिला अध्यक्ष रामजीलाल ओढ़ ने जानकारी देते हुए बताया कि बीजेपी प्रजातंत्र का माखौल उड़ा रही है। ये गुंडागर्दी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चुनाव स्थगित किए जाने के विरोध स्वरूप सभी कार्यकर्ता शहीद स्थल जिला कलेक्ट्री पर प्रात:10 बजे गिरफ्तारियां देंगे।

दौसा सांसद मुरारीलाल ने इस निर्णय का विरोध करते हुए कहा कि विधानसभा के उपचुनाव में आने वाले नकारात्मक परिणामों के डर से बौखलाकर भाजपा ने वार्ड चुनाव प्रचार बंद होने के बाद नगर परिषद दौसा के वार्ड 17 में कल 5 सितम्बर को होने वाले नगर परिषद उपचुनाव को स्थगित करवा दिया। सरकार के इसी निर्णय के विरोध में कल सुबह 10.30 बजे दौसा सांसद मुरारीलाल मीणा और जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष रामजीलाल ओढ़ के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता जिला कलेक्ट्रेट दौसा पर धरना प्रदर्शन कर गिरफ्तारी देंगे। नगर परिषद पार्षद के उप चुनाव रद्द होने के चलते जिला कलेक्टर को ज्ञापन लेते हुए सांसद और कांग्रे- फोटो : credit   नगर परिषद पार्षद के उप चुनाव रद्द होने के चलते जिला कलेक्टर को ज्ञापन लेते हुए सांसद और कांग्रे- फोटो : credit  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें