फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News: कुएं से बाहर निकलते ही जरख ने ग्रामीण पर किया हमला, लोगों ने पकड़ने का प्रयास किया, छूटकर भागा

Sat, 04 Jan 2025 12:45 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

दौसा जिले के महवा के लोटवाड़ा गांव में जरख़ ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। व्यक्ति को बचाने के लिए ग्रामीणों जरख को काबू करने का प्रयास किया। यह जरख कुएं में गिरा हुआ था, जिसे बाहर निकाला जा रहा था। कुएं से बाहर आते ही उसने व्यक्ति पर हमला कर दिया। 

दरअसल, गांव में टाइगर जैसा दिखने वाले जानवर हो लेकर पहले से ही अफवाह फैली हुई थी। इस बीच, वन विभाग को सूचना मिली कि एक जरख़ कुएं में गिरा हुआ है। टीम मौके पर पहुंची और जरख़ को रेस्क्यू करने के लिए जेसीबी मशीन का सहारा लिया। जैसे ही जरख़ को बाहर निकाला गया, उसने एक ग्रामीण पर हमला कर दिया। हमले के बाद अन्य ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए जरख़ को पकड़ लिया। जिसके बाद वन विभाग और स्थानीय लोगों ने मिलकर जरख़ को काबू करने का प्रयास किया।  
 
बता दें कि जरख़ दूर से टाइगर जैसी नजर आती है, जिससे गांव में पहले ही दहशत का माहौल था। अंधेरे में ग्रामीणों ने इसे देखकर कर्फ्यू जैसा माहौल बना लिया था। जब जरख़ ने हमला किया, तो ग्रामीणों ने उसे रोकने के लिए डंडों का इस्तेमाल किया। हालांकि, जरख़ खुद को छुड़ाकर भाग निकला। वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें