फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News: बीएससी में तीन बार फेल होने के बाद आरजेएस बनीं रसना मीणा, जानिये सक्सेस स्टोरी

Sun, 03 Nov 2024 04:56 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

राजस्थान के दौसा जिले लालसोट विधानसभा क्षेत्र के मंडावरी गांव की बेटी रसना मीणा कहती हैं कि अपने आरजेएस बनने के जूनून के चलते ही वे इसे पास कर पाई हैं। रसना बचपन से ही लॉ की पढ़ाई करना चाहती थीं लेकिन साइंस मैथ की छात्रा होने के नाते 12वीं पास करने के बाद उन्होंने BSC में एडमिशन तो ले लिया लेकिन फर्स्ट ईयर में दो बार फेल हुईं और सेकंड ईयर में एक बार फेल होने के बाद उन्होंने 6 साल में अपनी बीएससी पूरी की।

इसके बाद उन्होंने लॉ की पढ़ाई के लिए एडमिशन लिया। LLB करने के बाद आरजेएस के पहले प्रयास में रसना इंटरव्यू तक पहुंचीं लेकिन सफलता हासिल नहीं हुई। इसके बाद भी रसना ने हिम्मत नहीं हारी और दूसरी बार में उन्हें सफलता मिल गई और रसना का 185 रैंक हासिल कर राजस्थान न्यायिक सेवा में चयन हो गया। रसना CMHO ऑफिस में लीगल ऑफिसर पद कार्यरत रही हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें