फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News: सांसद मुरारी लाल मीणा ने भाजपा को बताया एजेंट, बोले- पैसे लेकर अंग्रेजों के लिए काम करते थे

Sat, 21 Sep 2024 05:23 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

दौसा जिले में शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक ब्लॉक पर राहुल गांधी के खिलाफ की गई विवादित टिप्पणी को लेकर आक्रोश जताते हुए धरने और प्रदर्शन किए। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में कलेक्ट्रेट के नजदीक शहीद स्थल पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए धरने पर भी बैठे।

इस मौके पर दौसा सांसद मुरारी लाल भाजपा पर जमकर बरसे। मुरारी लाल ने कहा कि जब देश का प्रधानमंत्री ही हमको देशद्रोही बता रहा है तो फिर और कोई भाजपाई से उम्मीद करना बेकार है। बीजेपी वाले सभी एक जैसे हैं। चाहे मोदी हों या अमित शाह। ये लोग खुद अंग्रेजों के जमाने में अंग्रेजों के लिए तनख्वाह लेकर सीआईडी करते थे। तब ये अंग्रेजों को सूचना देने का काम किया करते थे। बताते थे कि आज कहां मीटिंग होनी है।

मीणा ने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के लोग अंग्रेजों के एजेंट हुआ करते थे। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता ने राहुल गांधी की जीभ काटने और उनको आंतकवादी कहा है। जिस तरह की भाषा का प्रयोग किया है वो बहुत ही निंदनीय है। इसको लेकर प्रदेश हर ब्लॉक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन किया है। मुरारी लाल ने आगे कहा कि भाजपा को अब विपक्ष बर्दाश्त नहीं हो रहा, क्योंकि अब संसद में भी मोदी हाय-हाय के नारे लगाते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें