फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News: सैन्य सम्मान के साथ हुआ CRPF इंस्पेक्टर समय सिंह का अंतिम संस्कार, छत से गिकर हुई थी मौत

Fri, 06 Dec 2024 07:49 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

सीआरपीएफ की 122वीं बटालियन में तैनात इंस्पेक्टर समय सिंह गुर्जर का बुधवार को बिहार के नालंदा में छत से गिरने के कारण निधन हो गया। शुक्रवार सुबह सैन्य सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। सीआरपीएफ के अधिकारियों के अनुसार छत से गिरने की घटना की जांच जारी है। दौसा के समय सिंह केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 122वीं बटालियन में तैनात थे। वे RTC राजगिरी नालंदा बिहार में इंस्पेक्टर के पद पर पोस्टेड थे। बुधवार को ऑफिस की ऊपरी मंजिल से गिरने के कारण उनकी मौत हो गई थी। उसके बाद सीआरपीएफ के अधिकारी और जवान उनके पार्थिव देह को पटना से दिल्ली ले गए।  वहां से सड़क मार्ग से समय सिंह के पैतृक गांव बनावड़ पहुंचे। वहां सैन्य सम्मान के साथ शहदी का अंतिम संस्कार किया गया। शुक्रवार सुबह पैतृक गांव में अंत्येष्टि के समय बड़ी संख्या में लोग और जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

समय सिंह के बारे में सीआरपीएफ के एक अधिकारी ने बताया कि समय सिंह व्यवहारकुशल थे। छत से किस तरीके से उनका पैर फिसला इसकी जांच करवाई जा रही है। छत से गिरने से घायल हुए तो उन्हें स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर लेकर गए, वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। आज समय सिंह गुर्जर का उनके पैतृक गांव में सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें