फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News: एएनएम से गाली गलौज करना डॉक्टर को पड़ा महंगा, चिकित्सा विभाग ने किया एपीओ

Thu, 23 Jan 2025 10:56 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

दौसा में नर्स को गाली गलौज करने के मामले में डॉक्टर पर गाज गिरी है। जिसके चलते देलाडी पीएचसी पर तैनात डॉक्टर को एपीओ करते हुए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग जयपुर में लगा दिया गया।

दौसा सीएमएचओ सीताराम मीणा ने बताया कि डॉ. कपिल धाबाई प्रभारी पीएचसी देलाड़ी और कान्ता सैन एएनएम श्यामसिंहपुरा ब्लॉक बांदीकुई पर तैनात थी। जहां डॉक्टर और एएनएम के बीच फोन पर तबादले की बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था। इसके बाद विवाद का ऑडियो वायरल हुआ और सारी कहानी जग जाहिर हो गई। इसके बाद बांदीकुई में तमाम एएनएम ने डॉक्टर कपिल धाभाई के खिलाफ मोर्चा खोला और प्रदर्शन किया।

इधर, इस मामले को लेकर सीएमएचओ सीताराम मीणा ने 19 जनवरी 2025 के संशोधित आदेश पर 20 जनवरी 2025 को एक जांच कमेटी बनाई। उन्होंने जल्द जांच करके दूध का दूध और पानी का पानी करने की बात कही। उधर जांच कमेटी ने मामले की जांच करने के बाद रिपोर्ट CMHO कार्यालय को प्रस्तुत की है।

कमेटी द्वारा वायरल ऑडियो में चिकित्सक द्वारा उपयोग में ली गई भाषा पूरी तरह से गलत अशोभनीय एवं नियम विरुद्ध मानी गई है।  फिलहाल जांच कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं राजस्थान के आदेश पर डॉ कपिल धाबाई को 22 जनवरी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से APO करते हुए कार्य मुक्त कर दिया है। 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें