फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News: दहेज केस दर्ज होने पर कांस्टेबल ने दी सुसाइड की धमकी, पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप

Sat, 31 Jan 2026 06:18 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

दौसा जिले के पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल कमलेश शर्मा के खिलाफ उसकी पत्नी द्वारा दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराए जाने के बाद प्रकरण ने नया और सनसनीखेज मोड़ ले लिया। कांस्टेबल ने अलवर जिले के टहला थाना क्षेत्र से सुसाइड की धमकी देते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

पत्नी ने कांस्टेबल के खिलाफ दर्ज कराया है केस
बांदीकुई थाना प्रभारी जहीर अब्बास ने बताया कि कांस्टेबल कमलेश शर्मा पहले बांदीकुई थाने में तैनात था, लेकिन कुछ महीनों से उसे पुलिस लाइन दौसा भेजा गया है। उसकी पत्नी ने हाल ही में उसके खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है, जिसकी जांच चल रही है। इसी बीच शुक्रवार को कांस्टेबल ने आत्महत्या की धमकी देते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया।

अलवर का रहने वाला है कांस्टेबल
थाना प्रभारी ने बताया कि यह वीडियो अलवर जिले के टहला थाना क्षेत्र से रिकॉर्ड कर वायरल किया गया। कांस्टेबल उसी क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। वीडियो सामने आते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया और उसकी तलाश शुरू कर दी गई।

ये भी पढ़ें: दो हजार की रिश्वत लेते कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल गिरफ्तार, 48 घंटे में ACB की टीम की दूसरी कार्रवाई

पुलिस टीम कांस्टेबल के गांव रवाना
टहला थाना प्रभारी मुकेश मीणा ने कहा कि मामले की सूचना मिलने पर तुरंत पुलिस टीम कांस्टेबल के गांव रवाना की गई। पुलिस और ग्रामीणों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन वह मौके पर नहीं मिला। वीडियो कहां से और किस स्थिति में वायरल किया गया, फिलहाल इसकी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पाई है। दहेज प्रताड़ना के मामले की जांच जारी है, वहीं कांस्टेबल द्वारा सोशल मीडिया पर सुसाइड की धमकी देने से मामला और गंभीर हो गया है। पुलिस अब कानूनी जांच और कांस्टेबल की लोकेशन दोनों पहलुओं पर नजर बनाए हुए है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें