फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News: सड़क हादसे में तीन बाइकों की हुई भिड़ंत, दो मासूमों की मौके पर हुई मौत, 9 लोग गंभीर घायल

Sun, 03 Nov 2024 10:53 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

दौसा जिले के घूमना गांव में स्थित माधोसागर बांध का है, जहां ये सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक साथ में 3 मोटर साइकिलों की भिड़ंत में दो मासूमों की मौत के साथ नौ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मची चीख-पुकार से घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। घटना की सूचना मानपुर पुलिस को सूचना दी गई, जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने एक्सीडेंट में घायल हुए लोगों को 108 एम्बुलेंस से गीजगढ़ सरकारी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद 8 जनों को दौसा हायर सेंटर रैफर कर दिया गया।

इस भीषण सड़क हादसे में 3 साल भूमिका और 1 साल के वंश की जान चली गई। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि अपाची गाड़ी पर सवार युवक मुडीयाखेड़ा में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए जा रहे थे दूसरी और तेज रफ्तार आ रही मोटर साइकिल पर भूमिका और वंश और उनकी मां सहित अन्य महिला सवार होकर खवारावजी जा रहे थे। माधोसागर बांध के नजदीक हादसे के बाद दोनों बच्चों की मौत होने के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। सड़क हादसे के बाद मौके पर जमा लोगों का हुजूम - फोटो : credit   सड़क हादसे के बाद मौके पर जमा लोगों का हुजूम - फोटो : credit  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें