फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dausa News: जमीनी विवाद में एक परिवार के पक्षों में विवाद, मारपीट में गंभीर रूप से घायल युवक की मौत

Thu, 12 Sep 2024 03:06 PM IST
दौसा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा

दौसा जिले के मंडावर थाना इलाके के ठहलडी गांव में जमीनी विवाद में एक परिवार के लोगों के बीच हुई मारपीट में एक युवक की मौत हो गई। घटना में एक पक्ष के करीब आधा दर्जन लोगों ने दूसरे पक्ष के युवक के साथ लाठी-डंडों से जमकर मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मामला दौसा जिले के मंडावर थाना इलाके के ठहलडी गांव के जोगियो का बास का है। बुधवार देर शाम जमीनी विवाद के चलते एक परिवार के लगभग आधा दर्जन लोगों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान एक पक्ष के लोगों ने महेंद्र पुत्र भगवान सहाय जोगी के साथ जमकर मारपीट की, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर मंडावर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर रूप से घायल युवक को 108 एंबुलेंस के माध्यम से राजकीय अस्पताल केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक के परिजनों ने बताया कि महेंद्र के घर का निर्माण चल रहा है। वह निर्माण सामग्री लेकर मोटर साइकिल से आ रहा था। रास्ते में परिवार के दूसरे पक्ष के लगभग आधा दर्जन लोगों ने महेंद्र पर लाठी-डंडों से बेरहमी से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर बाजरे के खेत में फेंक दिया और फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल युवक को 108 एंबुलेंस की सहायता से सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि इस परिवार के बीच पिछले काफी दिनों से जमीनी विवाद चल रहा था। विवाद के चलते एक परिवार के लोगों ने महेंद्र को अकेला मिलने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। मृतक के परिवार में दो पुत्र और एक पुत्री हैं, जिनका रो-रो कर बुरा हाल है।

पुलिस मामले की जानकारी में जुटी हुई है और मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। मामले की जांच जारी है और पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें