राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सचिन पायलट ने अपनी ही सरकार के खिलाफ अनशन करके राजस्थान कांग्रेस ही नहीं दिल्ली हाईकमान तक को चौंका दिया था। वसुंधरा राजे सरकार के कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होने के विरोध में सचिन पायलट ने 11 अप्रैल को अपनी ही सरकार के खिलाफ 1 दिन का अनशन किया था। लेकिन, 17 दिन बाद भी सचिन पायलट के अनशन का शोर थमा नहीं है।