फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bundi News: मछली पकड़ने के दौरान रामसागर झील में पलटी नाव, चार तैरकर बचे, एक युवक की डूबने से मौत

Tue, 25 Mar 2025 04:39 PM IST
बूँदी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी

जिले के हिंडोली थाना क्षेत्र में सोमवार शाम रामसागर झील में दर्दनाक हादसा हो गया। मछली ठेकेदार के पांच कर्मचारी नाव में सवार थे, तभी नाव असंतुलित होकर पलट गई। चार कर्मी तैरकर बाहर निकल आए, लेकिन तैरना न आने के कारण एक युवक डूब गया। पुलिस प्रशासन और सिविल डिफेंस की टीम ने मंगलवार सुबह झील में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और युवक का शव बरामद कर लिया।

ये भी पढ़ें: Jaipur News:  मीणा समाज के गौरवशाली इतिहास पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म का भव्य प्रदर्शन, लोगों ने की जमकर सराहना

पुलिस उपाधीक्षक अजीत मेघवंशी ने बताया कि हादसे का शिकार सभी युवक मछली ठेकेदार के कर्मचारी थे। नाव में सवार होकर मछली पकड़ने के दौरान नाव पलट गई और हादसे में बालोला निवासी मुकेश सैनी की डूबने से मौत हो गई। शव मिलने के बाद ग्रामीणों ने घटनास्थल और अस्पताल में एकत्र होकर मृतक के परिजनों को मुआवजा देने और ठेकेदार को बुलाने की मांग की। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी ग्रामीणों को समझाइश देने में जुटे रहे।

पुलिस को प्राथमिक जांच में जानकारी मिली है कि ठेकाकर्मी नाव में शराब पार्टी कर रहे थे। इसी दौरान झगड़ा हुआ और नाव पलट गई। पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है। हादसे के बाद चार कर्मियों को पुलिस ने डिटेन किया है, जो शराब के नशे में थे। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें