फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bundi News: सेल्फी लेते समय फिसलने से भीमलत झरने में हादसा, डूबने से बिहार के छात्र की हुई मौत

Wed, 16 Jul 2025 07:45 PM IST
बूँदी ब्यूरो न्यूज डेस्क अमर उजाला बूंदी


बूंदी के भीमलत महादेव झरने पर सेल्फी लेते समय तेज बहाव के कारण छात्र की मौत हो गई। युवक बुधवार को सुबह ही अपने 4 दोस्तों के साथ झरने पर पहुंचा था। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस, एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीम ने छात्र के शव को रेस्क्यू किया। सदर थाना अधिकारी रमेश आर्य ने बताया कि बरेली बिहार निवासी युवक अपने चार दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने भी भीमलत महादेव आया था जहां झरने के नीचे सेल्फी लेते समय पैर फिसल जाने से तेज बहाव में बह गया सूचना पर एसडीआरएफ सिविल डिफेंस एवं सदर थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और सर्च ऑपरेशन शुरू किया।

ये भी पढ़ें-पैर फिसलने से तलाई में गिरा युवक, बचाने के प्रयास में दोस्त भी डूबा, हादसे में दोनों की मौत

सदर थाना पुलिस के एएसआई विरमदेव ने बताया कि बरेली उत्तरप्रदेश निवासी मोहम्मद सैफी (19) कोटा में रहकर जेईई इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहा था। बुधवार सुबह वह अपने 4 दोस्तों के साथ बाइक से पिकनिक मनाने झरने पर पहुंचा था। नहाने के दौरान वह सेल्फी ले रहा था। तभी वह फिसलकर पानी के तेज बहाव में बह गया। पुलिस, एसडीआरएफ,सिविल डिफेंस की टीम ने रेस्क्यू कर शव को बाहर निकाला। जिसके बाद शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है परिजनों को सूचित कर दिया गया है परिजनों के आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

हादसे की सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीम के साथ छात्र की तलाश शुरू की। हादसा सुबह 7 बजे के आसपास हुआ था। करीब 8 घंटे की तलाश के बाद छात्र का शव रेस्क्यू कर लिया गया है। जिला पुलिस अधीक्षक राजेंद्र मीणा ने लोगों से अपील की है कि  तेज बहाव के समय झरनों और नदियों के पास जाते समय सतर्क रहे ।      

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें