फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharatpur: शिक्षकों की कमी पर फूटा छात्रों और ग्रामीणों का गुस्सा, स्कूल में तालाबंदी कर शुरू किया धरना

Wed, 05 Aug 2026 05:38 PM IST
भरतपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर

 जिले के रूपवास क्षेत्र की उच्चैन ग्राम पंचायत स्थित राजकीय वरिष्ठ उपाध्याय संस्कृत विद्यालय, सैदपुरा में शिक्षकों की भारी कमी को लेकर बुधवार को छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। नाराज विद्यार्थियों और ग्रामीणों ने विद्यालय के मुख्य गेट पर ताला लगाकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया और रिक्त पदों पर जल्द शिक्षकों की नियुक्ति की मांग की।

प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने बताया कि विद्यालय में प्रधानाचार्य सहित शिक्षकों के 12 पद रिक्त हैं। लंबे समय से शिक्षकों की कमी के कारण पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। इस संबंध में कई बार विद्यालय प्रशासन और शिक्षा विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हुआ।

पढे़ं: छात्रसंघ चुनाव पर सियासत तेज: 15 दिन से अनशन कर रहे शुभम रेवाड़ से मिलने SMS पहुंच गहलोत, सरकार पर साधा निशाना

ग्रामीणों के अनुसार, 13 जुलाई को भी इसी मांग को लेकर विद्यालय में तालाबंदी कर धरना-प्रदर्शन किया गया था। उस समय शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने पांच दिन के भीतर शिक्षकों की नियुक्ति का आश्वासन दिया था, लेकिन तय समय बीत जाने के बावजूद कोई नियुक्ति नहीं हुई।

आश्वासन पूरा नहीं होने से नाराज छात्र-छात्राएं अपने अभिभावकों और ग्रामीणों के साथ दोबारा विद्यालय पहुंचे और मुख्य गेट पर ताला लगाकर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन की सूचना विद्यालय प्रशासन ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दे दी, लेकिन करीब तीन घंटे बीत जाने के बाद भी कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि जब तक विद्यालय के रिक्त पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति नहीं की जाती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें