फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barmer Weather Today: शहर में बदला मौसम का मिजाज, सड़कें पानी-पानी; उमस से मिली राहत

Sun, 24 Aug 2025 09:00 PM IST
बाड़मेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

रविवार को बाड़मेर में मौसम ने करवट बदली और लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। दिन की शुरुआत धूप के साथ हुई, जिससे गर्मी का एहसास रहा, लेकिन शाम होते-होते आसमान में बादल छाए और झमाझम बारिश शुरू हो गई। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे लोगों के लिए यह सुखद अहसास था। बच्चे बारिश में भीगते हुए खुशी से झूम उठे।

जिले में कई दिनों से पर्याप्त बारिश न होने के कारण किसान फसलों को लेकर चिंतित थे। रविवार को हुई बारिश ने उन्हें थोड़ी राहत दी है, हालांकि अभी भी अच्छी बारिश की दरकार है, जिससे फसलें बेहतर विकसित हो सकें।

बारिश के बाद शहर की कई सड़कें पानी से भर गईं, जिससे वाहन चालकों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ा और यातायात प्रभावित रहा। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावना है। इससे किसानों को और राहत मिलने की उम्मीद है।  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें