फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barmer News: नितेश आर्य ने संभाला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक का पदभार, कानून व्यवस्था और सुरक्षा पर रहेगा जोर

Tue, 18 Nov 2025 09:39 PM IST
बाड़मेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

राजस्थान पुलिस सेवा के अधिकारी नितेश आर्य ने मंगलवार को बाड़मेर जिले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक का पदभार ग्रहण कर लिया। इससे पहले वे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ( महिला अपराध अनुसंधान प्रकोष्ठ ) के पद पर कार्यरत थे। पदभार ग्रहण करने के बाद एएसपी नितेश आर्य ने जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और नागरिकों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने पर जोर दिया।

एएसपी नितेश आर्य ने कहा कि बाड़मेर एक संवेदनशील जिला है, जो अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगा हुआ है, इसलिए यहां पुलिस की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है। उनकी प्राथमिकता जिले में कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखना, आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना और आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना रहेगी। उन्होंने महिला सुरक्षा, नशा तस्करी और सीमा से संबंधित अपराधों पर कड़ी कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया।

एएसपी नितेश आर्य के पदभार ग्रहण करने के उपरांत विभिन्न पुलिस अधिकारियों, जवानों और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। सभी ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में बाड़मेर जिले में कानून-व्यवस्था और बेहतर होगी। उन्होंने कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य जनता की सुरक्षा और उन्हें एक सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है। इसके लिए पुलिस नियमित गश्त, निगरानी और त्वरित कार्रवाई करेगी।

यह भी पढ़ें- Crime: अलवर में हिंसक संघर्ष में गोली लगने से युवक की मौत, तीन महिलाओं सहित छह घायल; दो घंटे तक चला हंगामा

नितेश आर्य ने पूर्व में कई महत्वपूर्ण मामलों की त्वरित जांच की है और आरोपियों को पकड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके नेतृत्व में पुलिस टीम ने कई चुनौतीपूर्ण मामलों को सुलझाया है, जिससे अपराधियों में भय का माहौल बना है। उनकी कार्यशैली और त्वरित कार्रवाई के कारण, वे पुलिस विभाग और जनता के बीच एक विश्वसनीय छवि रखते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें