फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barmer News: होटल के कमरे में मिला डॉक्टर का शव, संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत, पुलिस कर रही है जांच

Tue, 23 Sep 2025 07:11 PM IST
बाड़मेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

जिले के कोतवाली थाना इलाके में स्थित एक होटल के कमरे में एक चिकित्सक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मौका मुआयना करके मृतक के शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। 

जानकारी के अनुसार आंध्रप्रदेश के विशाखापट्टनम निवासी चिकित्सक डॉक्टर किरण कुमार दो-तीन दिन पहले बाड़मेर के एक निजी अस्पताल में ट्रायल कार्य के लिए पहुंचे थे। यहां पर वे केंद्रीय बस स्टैंड के पास स्थित एक होटल में किराए के कमरे में रह रहे थे। मंगलवार को सुबह जब वे हॉस्पिटल नहीं पहुंचे तो अस्पताल के स्टाफ ने फोन करके संपर्क करने का प्रयास किया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद होटल में जाकर कमरे को खोला गया, तो चिकित्सक अपने बेड पर मृत अवस्था में पाए गए।

ये भी पढ़ें: Barmer: ढोल नगाड़ों के साथ निकाली गई अग्रसेन जयंती पर भव्य शोभायात्रा, झांकियों में दिखी ऑपरेशन सिंदूर की झलक

घटना की गंभीरता को देखते हुए बाड़मेर पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मौका-मुआयना करने के साथ ही जानकारी जुटाई और इसके साथ ही उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पुलिस ने मृतक के परिजनों से संपर्क करके घटना के संबंध में जानकारी दी। इसके बाद पुलिस ने मृत के शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। मृतक के परिजनों के आने के बाद ही अब आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें