फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barmer News: बिहार में एनडीए की फतह, बाड़मेर में भाजपा ने आतिशबाजी और मिठाई बांटकर मनाई जीत

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Updated Sat, 15 Nov 2025 02:05 PM IST

बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की जीत का उत्साह सीमावर्ती बाड़मेर में जोरदार तरीके से देखने को मिला। शहर के अहिंसा सर्किल और रेलवे स्टेशन रोड पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों की थाप पर नाचते हुए आतिशबाजी की और जीत की खुशी में एक-दूसरे को मिठाई खिलाई। भाजपा बाड़मेर जिलाध्यक्ष अनंतराम विश्नोई ने जश्न का नेतृत्व किया और कार्यकर्ताओं के साथ विजय उत्सव में शामिल हुए। जश्न के बीच जिलाध्यक्ष अनंतराम विश्नोई ने कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत, संगठन की मजबूती और नेतृत्व की दूरदर्शिता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के मार्गदर्शन में लड़ा गया यह चुनाव नई राजनीतिक दिशा का प्रतीक है। बिहार की जनता ने एनडीए को भारी बहुमत देकर भाजपा की नीति, नीयत और जनसेवा पर अपना अटूट भरोसा जताया है।
  ये भी पढ़ें- Ajmer News: राजस्थान बोर्ड की राज्य स्तरीय प्रतिभा खोज परीक्षा 14 नवंबर को, सभी जिलों में तैयारियां पूरी

विश्नोई ने विपक्ष पर भी प्रहार किया। उन्होंने कहा कि जो लोग परिणामों से पहले एनडीए की जीत पर संदेह जता रहे थे और दावा कर रहे थे कि बिहार में एनडीए की राह कठिन है, उनके सभी अनुमान इस विजय ने ध्वस्त कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने विपक्ष की दुष्प्रचार वाली राजनीति को नकारते हुए विकास और स्थिरता के पक्ष में मतदान किया है। इस दौरान बड़ी संख्या में जुटे भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाइयाँ दीं और जोशीले नारों के साथ पूरे माहौल को उत्साह से भर दिया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें