फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barmer News: दीपावली पर अलर्ट पुलिस, हथियारबंद जवानों संग निकाला फ्लैग मार्च, व्यवस्था बनाए रखने की अपील

Sat, 18 Oct 2025 01:33 PM IST
बाड़मेर ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर

दीपावली के मद्देनजर बाड़मेर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है। शुक्रवार रात पुलिस ने शहर के मुख्य बाजारों और मार्गों पर हथियारबंद जवानों के साथ फ्लैग मार्च निकाला। साथ ही पुलिस ने मुख्य चौराहों पर नाकाबंदी कर वाहनों की सघन तलाशी ली, ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

एसपी नरेंद्र सिंह मीणा के निर्देशन में दो दलों में फ्लैग मार्च निकाला गया। पहला दल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जस्साराम बोस और उपाधीक्षक रमेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में एसपी ऑफिस से रवाना हुआ, जो विवेकानंद सर्किल, अहिंसा सर्किल, मुख्य बाजार और सुभाष चौक होते हुए समाप्त हुआ।

दूसरा दल महिला सेल के एएसपी नितेश आर्य और डीएसपी अरविंद जांगिड़ के नेतृत्व में कलेक्टर आवास, राय कॉलोनी, ओवरब्रिज, पीजी कॉलेज, सिणधरी सर्किल, सिटी सेंटर और महावीर नगर सहित विभिन्न इलाकों से गुजरा।

ये भी पढ़ें: Barmer News: पांच दिनी दीप पर्व का आगाज, दो दिन तक कर सकेंगे धनतेरस की खरीदारी, जानें शुभ मुहूर्त

फ्लैग मार्च का उद्देश्य दीपावली के दौरान शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखना और नागरिकों में सुरक्षा की भावना पैदा करना था। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से कानून व्यवस्था का पालन करने, अफवाहों पर ध्यान न देने और आपसी सद्भाव बनाए रखने की अपील की।

शहर के चौहटन सर्किल, सिणधरी सर्किल और अन्य मुख्य मार्गों पर नाकाबंदी की गई, जहां पुलिस ने वाहनों की सघन जांच की। इस दौरान हथियारबंद जवान भी मुस्तैद रहे। पुलिस का कहना है कि यह अभियान दीपावली के दौरान शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें