फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baran: बारां में पुलिस ने बजरी मंडी पर की छापेमारी, 8 ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

Thu, 15 Jan 2026 06:32 PM IST
बारां ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारां

बारां शहर के अंबेडकर सर्किल के पास अवैध रूप से संचालित बजरी मंडी पर आज सुबह कोतवाली थाना पुलिस ने बड़ी छापेमारी कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से बजरी से भरी कुल 12 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त कीं। इसके बाद मामले की सूचना खान विभाग को दी गई। सूचना पर खान विभाग के कनिष्ठ अभियंता अंशुमान मीणा मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के कागजातों की जांच की।

8 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां में अवैध रूप से भरी हुई थी बजरी
जांच के दौरान 4 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां रवन्ना शुदा पाई गईं, जिन्हें छोड़ दिया गया। वहीं 8 ट्रैक्टर-ट्रॉलियां अवैध रूप से बजरी से भरी हुई पाई गईं। खान विभाग ने अवैध पाई गई ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को शहर के पुलिस लाइन मैदान में खड़ा करवाते हुए उन्हें कोतवाली थाने के सुपुर्द किया है।

ये भी पढ़ें: मकर संक्रांति पर जैसलमेर के आसमान में छाया रंगों का उत्सव, पहली बार हुआ भव्य पतंग महोत्सव

पुलिस की कार्रवाई से माफियाओं में हड़कंप
फिलहाल संबंधित ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। बारां जिले की नदियों में लंबे समय से अवैध बजरी खनन का काम बड़े पैमाने पर होता आ रहा है। पुलिस की इस पहली बड़ी छापेमारी से बजरी माफियाओं में हड़कंप मच गया है। पुलिस और खान विभाग ने आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रखने के संकेत दिए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें